टीम एबीएन, टंडवा, चतरा। खरवार भोगता विकास संघ टंडवा के दिशा निर्देशानुसार बुधवार को कल्याणपुर बाजार टांड़ में अपनी सांस्कृतिक रीति रिवाज ढोल नगाड़े के साथ आभार यात्रा सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हमारी पहचान व हक अधिकार के बारे में समाज में जानकारी दी गई कि भोगता जाति के लोग जंगलों पहाडों में रहने वाले लोग हैं और मेरी पहचान आदिवासी भेस - भूसा जैसा जीवन आपन करते हैं जिसे पूर्वजों के सांस्कृतिक पहचान लड़ाई को सत्ता में बैठे सरकार के नेता मंत्री छल करके हमारी अपनी पहचान को मिटाने की कोशिश की गयी थी, जिसे कुछ वर्षों साल भोगता समाज ने झेला और अपनी हक को पहचाना और समाज के लोग मिलकर विरोध करके काफी लड़ाई लडना पड़ा व संघर्ष करने के बाद केन्द्र सरकार ने हमारी हक अधिकार को पहचान करते हुए इस वर्ष 2022 में केन्द्रीय जनजाति मंत्री अर्जुन मुण्डा के द्वारा हमलोगों के समाजों को अनुसूचित जाति के सूची से हटा कर अनुसूचित जनजाति सूची शामिल करने के लिए संसद में विधेयक पेश किया गया जिसका पक्ष विपक्ष ने समर्थन किया गया जिसके बाद संसद में बिल पास किया गया और विधिवत प्रक्रिया में अनुसंधान किया गया जिससे पुरे प्रदेश में भोगता समाज के लोग खुशी से लहर उठ गया और जगह-जगह में केंद्र सरकार के प्रति आभार यात्रा निकालकर सरकार को सहराना किया जा रहा है जिसे आज टण्डवा के कल्यानपुर बाजार टांड में आभार यात्रा निकाला गया और सरना स्थल में पाहन के द्वारा पुजा पाठ करके उपस्थित टण्डवा के कोने कोने के गांव से आए हुए समाज के लोग मिलकर बहुत ही खुशी उलास के साथ एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मिलन समारोह मनाया गया और सामाजिक मजबूती करने पर जोर दिया गया और अपनी हक अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद रखेंगे। और हमारी समाज को जो तोडना चाहेगा व समाज कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और उसको उसी भाषा में जबाब दिया जाएगा जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित भोगता समाज के लोग प्रखंड अध्यक्ष छोटू सिंह भोगता, सचिव बासुदेव गंझू, कोषाध्यक्ष उमेश गंझू ,जिला सचिव विजय सिंह भोगता, छोटू भोगता, धनेश्वर गंझू, अर्जुन गंझू ,कामेश्वर सिंह भोगता, मुनेश गंझू, उगदेव गंझू, लखन गंझू, उमेश कुमार गंझू आदि सैकड़ों भोगता समाज के महिला पुरुष मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse