चतरा : कस्तूरबा विद्यालय में नौवीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, बवाल

 

टीम एबीएन, चतरा। जिले के इटखोरी थाना क्षेत्र के परसौनी गांव में संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की कक्षा नौवीं की एक छात्रा की मंगलवार को संदिग्ध हालत में मौत हो गई। छात्रा की संदिग्ध हालत में हुई मौत से शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। विद्यालय की वार्डेन कुमारी माधुरी की घोर लापरवाही भी सामने आई है। वार्डेन अवकाश स्वीकृति के बिना ही विद्यालय से गायब थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने विद्यालय के वार्डन पर कई आरोप भी लगाए हैं। हालांकि मौत के पीछे का सही वजह सामने नहीं आ पाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया व जांच शुरू कर दी है। दरअसल कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में थाना क्षेत्र के करनी गांव निवासी स्वर्गीय नरेश दांगी की 15 साल की बेटी मीना कुमारी यहां पढ़ रही थी। विद्यालय से छात्रा के परिजनों के पास मंगलवार करीब साढ़े छह बजे कॉल गया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। छात्रा के मां जब अस्पताल पहुंचे तो उनकी बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी। अस्पताल में सूचना पर पहुंचे परिजनों ने विद्यालय की वार्डन कुमारी माधुरी पर लापरवाही की वजह से मौत का आरोप लगाया है। सबसे बड़ी बात है कि वार्डन अपने ही बयानों से शक के घेरे में आ रही है। विद्यालय की वार्डन कुमारी माधुरी का कहना है कि विद्यालय के बाथरूम में छात्रा गिरी हुए उसके अन्य सहपाठियों ने देखा। जिसके बाद इसकी जानकारी विद्यालय के पीटी शिक्षिका को दी गई। जिसके बाद छात्रा की इटखोरी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद बोला कि छात्रा मर गई है। अस्पताल में छात्रा की मौत पर अस्पताल परिसर में भीड़ जुट गई। इस बारे में जब डॉक्टर अशोक कुमार से पूछा गया तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि छात्रा पहले ही मर चुकी थी और उसे मृत अवस्था में यहां लाया गया था। अब विद्यालय की वार्डन कुमारी माधुरी पर सवाल खड़े होते हैं। प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक खुशबू रानी ने बताया कि छात्रा की मौत पूरी तरह से संदिग्ध हालात में हुई है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा, जिसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक इस संबंध में किसी तरह की आवेदन नहीं दी गई थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse