रांची। झारखंड में कोरोना की स्थिति भयावह हो गई है। संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले लगभग एक सप्ताह से हर रोज 5 हजार के पार संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को झारखंड में 5152 नए केस मिले। 110 लोगों ने शनिवार को अपनी जान गंवाई। मृतकों में सबसे अधिक रांची से 60 मरीज शामिल हैं। राहत की बात ये रही कि 2865 मरीजों ने कोरोना को मात भी दिया। मरने वालों में रांची से 60 के अलावा पूर्वी सिंहभूम में 16, रामगढ़ में 8, धनबाद में 7, हजारीबाग में 4, गोड्डा व पलामू में 3-3, बोकारो व देवघर में 2-2 और गढ़वा, जामताड़ा, खूंटी, लोहरदगा व पश्चिमी सिंहभूम में 1-1 मरीज शामिल है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1609 संक्रमित रांची में मिले। वहीं पूर्वी सिंहभूम में 570 और बोकारो में 305 नये संक्रमित मिले।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse