टीम एबीएन, रांची। बाबूलाल मरांडी ने राज्य में कानून व्यवस्था की लचर स्थिति के लिए हेमंत सरकार को दोषी बताया है। उन्होंने कहा कि अब हालात यह है कि घर से बाहर जाने वाले लोग किसी पहरेदार को घर की रखवाली के लिए रखकर जाएं, नहीं तो हेमंत सोरेन के गुंडे घर का ताला तोड़कर दखल कर लेंगे और फर्जी कागज बनाकर अपनी दावेदारी करने लगेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। बाबूलाल मरांडी ने अधिकारियों के इशारे पर हेमंत सोरेन के लोगों द्वारा इस तरह के काम किये जाने का आरोप लगाते हुए कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ सरकार बदलते ही बुलडोजर चलेगा। उन्होंने कहा कि इस सरकार को करना धरना कुछ है नहीं मगर लोगों को लड़ाने का काम जरूर कर रही है। कभी भाषा विवाद तो कभी स्थानीयता के मुद्दे पर सरकार लोगों को बरगलाने का काम करती रही है। लेकिन जनता अब जान गई है कि इस सरकार को जो लड़ाने के सिवा कुछ नहीं इसे करना है। ऐसे में सरकार के विरुद्ध संघर्ष और तेज होगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse