आपसी भाईचारा और प्रेम का प्रतीक है होली : झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के तत्वावधान में आज सिविल कोर्ट परिसर स्थित न्यू बार भवन के प्रथम तल में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर सोसाईटी के सदस्यों ने एक दूसरे पर अबीर लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। सोसाईटी के महासचिव भरत चन्द्र महतो ने मौके पर उपस्थित अधिवक्ताओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों को त्योहार होली आपसी भाईचारा और प्रेम का प्रतीक है। होली के अवसर पर जो रंग हम एक दूसरे को लगाते हैं उससे आपसी प्रेम प्रगाढ होता है। उन्होंने कहा कि कोविड के कारण हम पिछले दो वर्ष होली का त्योहार नहीं मना पाए, इस बार परिस्थिति अलग है, लेकिन हमें कोविड गाईडलाइन का पालन करते हुए ही होली मनाना है। इस अवसर पर रांची जिला बार एसोसिएशन के सदस्य एवं झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य डॉ राजाराम महतो के भारत सरकार संस्कृति मंत्रालय के द्वारा राष्ट्रीय पुस्कालय का सदस्य मनोनीत किये जाने पर डॉ राजाराम महतो को सोसाईटी की ओर से हार्दिक बधाई दी गयी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी। मौके पर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के महासचिव भरत चन्द्र महतो, संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, रेखा वर्मा, विजय कुमार कोईरी, डॉ राजाराम महतो, एफ एन नीलेश, उज्ज्वल अग्रवाल, भूश्रेष्ठ महतो, जीतेन्द्र प्रसाद एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद, झारखंड स्टेट बार कॉउंसिल के सदस्य एवं इंडियन एसोसिएशन आफ लायर्स के राष्ट्रीय सचिव ए के रशीदी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse