आरक्षण की मांग : 24 मार्च को बंद रहेगा झारखंड

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में पिछड़ा वर्ग को आबादी के अनुसार आरक्षण की मांग पर आन्दोलन की तैयारी की जा रही है। इस मुद्दे पर आगामी 24 मार्च को झारखंड बंद का ऐलान किया गया है। आरक्षण समेत कई अन्य मांगों को लेकर सरकार का ध्यान खींचने के लिए पिछड़ी जातियों द्वारा यह कदम उठाया जा रहा है। रांची के धुर्वा स्थित विधायक क्लब सभागार में रविवार को पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पिछड़ा वर्ग की विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लालचंद महतो ने की। इसमें निर्णय लिया गया कि आने वाले 24 मार्च को झारखंड बंद किया जाएगा। संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए बंदी का निर्णय लिया है। साथ ही यह भी तय किया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल, मंत्री रामेश्वर उरांव, राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश आदि से मिलकर अपनी मांग रखेंगे। लालचंद महतो ने कहा कि जबतक आरक्षण नहीं मिलता तबतक आंदोलन जारी रहेगा। सरकार अपनी घोषणा से मुकर रही है। मोर्चा के प्रधान महासचिव प्रो जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि पिछड़ों को जागरूक करने के लिए पिछड़ा जागरुकता रथ निकलेगा। कार्यकारी अध्यक्ष गंगा शर्मा ने कहा कि हमें प्रखंड स्तर पर संगठन को विस्तार करना होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse