टीम एबीएन, रांची। संस्कार भारती रांची की महानगर इकाई द्वारा नाट्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। स्वाधीनता के अमृत महोत्सव की तैयारियों को लेकर रांची इकाई की बैठक में स्वर्ग लोक में भारत चर्चा नाटक के कलाकारों को संस्कार भारती के पदाधिकारियों रामानुज पाठक, डॉ सुशील अंकन, जेपी सिंह, राकेश रमन, ध्रुव कुमार मिश्रा, कृष्ण बल्लभ सहाय एवं आशुतोष प्रसाद ने स्मृति चिह्न एवं प्रमाण पत्र दिए। पुरस्कृत होने वालों में पम्मी सिंह राजपूत, शशि कला पौराणिक, अंकित कुमार, विपिन ठाकुर, अवधेश कुमार, घनश्याम महतो, हरिकिशन मिश्रा, शिवांग चौबे, बसंत कुमार शर्मा एवं मयंक मिश्रा रहे। मौके पर संस्कार भारती झारखंड प्रान्त के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ सुशील अंकन ने नाट्य दल के निर्देशक एवं लेखक ध्रुव कुमार मिश्रा के निर्देशन की तथा कलाकारों की प्रशंसा की।इस अवसर पर प्रान्त के उपाध्यक्ष राकेश रमण ने कलाकारों के प्रयास से उत्साहित होकर आगामी महीनों में दो और नाटक रांची शहर में प्रस्तुत करने का भरोसा दिया। मौके पर निर्देशक ध्रुव कुमार मिश्रा एवं उनकी टीम के कलाकारों ने अपने अपने अनुभवों को साझा किया।रांची महानगर संस्कार भारती के मंत्री कृष्ण वल्लभ सहाय ने भी अपने विचार रखे।कार्यक्रम मे संचालन करते हुए रांची इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष प्रसाद ने अध्यक्ष रामानुज पाठक के सहयोग के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse