12-14 वर्ष के किशोरों को 16 से लगेगा कोरोना टीका

 

एबीएन सेट्रल डेस्क7 उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 मार्च से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गो को कोविड प्रिकाशन डोज दिए जाने का फैसला किया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि आगामी 16 मार्च से 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का कोविड टीकाकरण और 60 वर्ष अथवा उससे अधिक उम्र के बुजुर्गो को कोविड प्रिकॉशन डोज की सुविधा प्रारंभ होने जा रही है। गौरतलब है कि इससे पहले तीन जनवरी को 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। प्रदेश में पिछले सप्ताह के अंत तक 29 करोड़ 43 लाख 9 हजार 712 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी थी जिनमें 18 वर्ष से अधिक लोंगों को 15,24,48,057 पहली डोज तथा 12,03,96,024 को दूसरी डोज दी गयी थी। इसके अलावा 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों को 1,28,78,493 पहली डोज तथा 62,53,011 डोज दी गयी वहीं 23 लाख 34 हजार 127 प्रीकॉशन डोज दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse