टीम एबीएन, गुमला। बिशनपुर में सातवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। गैंगरेप में शामिल सभी 10 आरोपियों को बिशुनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है। इस संबंध में बिशुनपुर थाने में प्रेस कॉन्फ्रेंस एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल ने मामला का खुलासा करते हुए बताया कि 13 मार्च की सुबह बिशनपुर थाना प्रभारी को सूचना मिली कि औरैया गांव में नाबालिग बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। जिसके बाद गुमला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते बिशुनपुर थाना प्रभारी सदानंद सिंह के नेतृत्व में टीम बनाकर थाना क्षेत्र के एक गांव से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनमें सात नाबालिक लड़के है व तीन बालिक हैं। अनुसंधान के क्रम में सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव में शादी का कार्यक्रम चल रहा था जहां से पीड़िता अपने रिश्ते के चाचा व एक बच्ची के साथ घर लौट रही थी। तभी पहले से घात लगाकर 10 लड़कों ने उन्हें घेर लिया। जिसके बाद सभी अभियुक्त नाबालिक को पास के ही झाड़ी में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और सभी फरार हो गये। नाबालिक के द्वारा घटना की सूचना थाना में दी गई। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया और विशुनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 जांच करने के उपरांत जेल भेज दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse