भारतीय किसान संघ का होली मिलन समारोह 16 को

 

टीम एबीएन, रांची। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रांत की बैठक सह होली मिलन समारोह 16 मार्च 2022 को दिन के 11.30 बजे रांची के चुटिया मकदूम टोली स्थित आशीर्वाद वाटिका में होगी। इस बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के साथ-साथ सभी कार्युक्त जिलों के अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष एवं जिलों के सदस्यता अभियान प्रभारी अपेक्षित हैं। सौभाग्य से इस बैठक में अपने अखिल भारतीय क्षेत्र संगठन मंत्री माननीय प्रकाश नारायण तिवारी जी का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकेगा। किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर सचल दूरभाष संख्या व्यस्था प्रमुख छत्रधारी महतो 9162181717 और 9608025118 पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse