टीम एबीएन, रांची। युवा लेखक एवं निर्देशक सौरभ भारद्वाज की वेब सीरीज ज्योमेट्री बॉक्स की बॉलीवुड की बड़ी ओटीटी हंगामा ने रिलीजिंग का एप्रूवल दे दिया है। हंगामा के साथ-साथ लगभग 10 बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक साथ रिलीज होगी। आज सोशल मीडिया पर भारद्वाज फिल्म प्रोडक्शन ने दूसरा टीजर रिलीज किया। इस अवसर पर सौरभ ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से रिलीज और काम कंप्लीट करने में देर हो गई थी। अब इसे रिलीज के लिए हंगामा ने हामी भर दी है। वेब सीरीज की शूटिंग रामगढ़ में की गई है। अभिनय की भूमिका में रिधिमा नंदन, सुमन यादव ,धर्मेंद्र शर्मा ,अरफात शेख, विमल शर्मा,संदीपिका राय, विक्रांत ,विनोद सिन्हा ,अनिल, अमित इत्यादि नजर आएंगे। छायांकन संसार एवं पोस्ट प्रोडक्शन रुद्रा इंटरटेनमेंट की है। विश्व के निमार्ता वंदना और सह निर्देशक धर्मेंद्र और अरफात है। कहानी की बात करें तो यह दो बहनों की कहानी है। जिसमें आठवीं में पढ़ रही छोटी बहन बड़ी बहन के साथ हुई अप्रत्याशित घटना का बदला लेते हुए नजर आती है।वेबसीरिज अतिशीघ्र रिलीज होगी। ज्ञात हो कि सौरभ की कुछ और वीबसिरिज कामदेवी, रेहान, रेडलिप्स, मानसी शुक्ला आने वाली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse