टीम एबीएन, कोडरमा। सोमवार को शहर होली के रंगों में रंगा दिखा। विभिन्न संगठनों और समाजों ने कई स्थानों पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया। यहां लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। वहीं होली के गीतों पर लोगों के पांव थिरकते नजर आए। गुड्स ट्रान्सपोर्ट एसोसिएशन का कार्यक्रम : गुड्स ट्रान्सपोर्ट एशोसिएशन के द्वारा होली मिलन समारोह न्यू पटना ट्रान्सपोर्ट के कार्यालय में सम्पन्न हुआ। अध्यक्षता अध्यक्ष उमाशंकर एवं संचालन दिलीप कुमार ने किया। मौके पर लोगों ने एक-दूजे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। मौके पर अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, दिलीप कुमार, रबिन्द्र सिंह, बिजय सिंह अजीत झा, पवन कुमार, एसएन मिश्रा, संजय कुमार, अशोक तिवारी, गोपाल दुबे, राजू कुमार, लल्लू कुमार, शम्भू प्रसाद, कृष्णा राय, सतेंद्र ओझा, मंजीत सिंह के अलावा अन्य लोग मौजूद थे। तैलिक साहू समाज का होली मिलन : तैलिक साहू समाज नगर कमिटी के तत्वावधान मे सोमवार को स्थानीय साहू धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मिलन समारोह में समाज के जिला अध्यक्ष अर्जुन साव, डॉ. सुजीत कुमार राज, डॉ. विशाल कुमार, विजय साव, किशोर साव शामिल हुए। नगर अध्यक्ष मनोज साव ने सभी आगंतुकों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से पारिवारिक और सामाजिक रिस्ता मजबूत होता है। मिलन समारोह के दौरान समाज के सभी वर्ग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर शुभकामनाएं देते दिखे। इस दौरान छोटे बड़ों के पैरों में अबीर रख आशीर्वाद लिए। वहीं युवाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली खेलने की अपील की। इस दौरान तबला व झाल के धुन पर समाज के सदस्यों ने एक से बढ़ कर एक होली के फगुआ गीत गाकर मौहोल होलीमय कर दिया। इस दौरान पौराणिक गीत होली खेले रघुवीरा अवध में..., रंग बरसे भीगे चुनरवाली..., आज बिरज में होरी रे रसिया... जैसे गीतों पर भी समाज के पुरुषों के साथ ही महिलाओं भी जम कर थिरकी। इसके पूर्व समाज के अध्यक्ष अर्जुन साव ने कहा कि समाज सेवा से बढ़कर कोई सेवा नही है इस तरह का कार्यक्रम करना अनुकरणीय और प्रेणादांयी है। वहीं डॉ सुजीत राज ने कहा कि नगर कमेटी का यह प्रयास सराहनीय है ऐसे कार्यक्रमों से एक सशक्त और मजबूत समाज का निर्माण होता है। डॉ विशाल ने कहा कि एक साथ भजन कीर्तन होना सुखद है जहां अपने समाज के लोग एक साथ बैठकर सुख दुख के साथी होते है। विजय साव ने कहा कि समाज में हम सबो को बहुत कुछ दिया है और सामाजिक दायित्व का निर्वाह कर समाज और सर्व समाज के लिए योगदान दे। किशोर साव ने कहा की अब समय आ गया है कि हम सब एक जुट होकर तैलिक समाज को आगे ले जाए इसके लिए बहुत जरूरी है अनुभवी युवा महिलाओं की सहभागिताका अधिक से अधिक हो पाए। कार्यक्रम में महिलाओं की संख्या भी सत प्रतिसत थी। मौके पर गीत संगीत का आयोजन किया और एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर शुभकामनाएं दी गई। मौके पर संजय साव, निर्मल साव, बिट्टू साव, रंजन कुमार साहा, बिरजू साव, सुनील साव, किशुनलाल साव, रामचन्द्र साव, दीपक गुप्ता, राजेन्द्र साव, सुभाष गुप्ता, धीरज कुमार, पंकज साव, अनिल साव, सुजीत नायक, विकाश साव, वैभव कुमार, मथुरा साव, कृष्णा साव, बबिता देवी, पम्मी देवी, निक्की देवी, प्रिया पूजा,रूपा साव, सोनी देवी, पूजा कुमारी,सारिका कुमारी, जाया देवी, पूजा कुमारी, सरिता देवी, सहित कई लोग उपस्थित थे। राणी सती दादी मंगल पाठ समिति का होली मिलन : श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्री राणी सती दादी मंगल पाठ समिति के तत्वावधान में होली मिलन का सह मंगल पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर अबीर गुलाल, फूलों की होली के साथ डांडिया की मस्ती में महिलाएं और युक्तियां झूमती नजर आई। इस दौरान झोली भर लो भक्तों रंग और गुलाल से होली खेलंगा मैं तो गिरधर गोपाल से, कहां जाओगे बांके बिहारी होली होगी हमारी तुम्हारी जैसे भजनों पर झूमते रहे। मौके पर अंजूला खाटूवाला, शालू चौधरी, रश्मि केड़िया, नेहा हिसारिया, आशा बजाज सहित कई महिलाएं उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse