पुतो और नौवाडीह में डीवाईएफआई यूनिट कमेटी का गठन

 

टीम एबीएन, कोडरमा। भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) का जिला सम्मेलन भगत सिंह शहादत दिवस पर 23 मार्च को कोडरमा आयोजित होगा। इसकी तैयारी के लिए गांव-गांव में यूनिट सम्मेलन और कमेटी का गठन चल रहा है। इसी क्रम में सोमवार को कोडरमा प्रखंड के चाराडीह पंचायत अंतर्गत पुतो एवं पुरनाडीह पंचायत अंतर्गत नौवाडीह में डीवाईएफआई का यूनिट सम्मेलन कर कमिटी का गठन किया गया। जिसके तहत नौवाडीह में शौकत अली अध्यक्ष, शम्भु कुमार सचिव, शिवशंकर कुमार उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार संयुक्त सचिव, विजय कुमार कोषाध्यक्ष के अलावा दाऊद अंसारी, सिकन्दर कुमार, दिनेश कुमार, सागर कुमार, सुरज कुमार, दीपक कुमार, मुकेश कुमार एवं पवन कुमार कमेटी सदस्य चुने गये। वहीं पुतो की कमिटी में सूरज कुमार यादव अध्यक्ष, चिंकु कुमार यादव सचिव, अमन कुमार यादव उपाध्यक्ष, सुभाष कुमार यादव संयुक्त सचिव, सुजीत कुमार यादव कोषाध्यक्ष के अलावा राहुल, अमन, दिलीप, मन्टू सुभाष, सरोज, चंदन एवं प्रिन्स कुमार यादव कमेटी सदस्य चुने गये। उक्त सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद डीवाईएफआई के जिला सचिव सुरेंद्र राम ने कहा कि भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए डीवाईएफआई का संघर्ष जारी है। सरकार की नीतियों के कारण देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। शिक्षा आम लोगों की पकड़ से बाहर हो रहा है, इसलिए सबको शिक्षा सबको काम की मांग पर जिला सम्मेलन में आंदोलन की रूपरेखा तय की जायेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse