झारखंड में कोरोना : रविवार को मिले 15 नए संक्रमित, एक्टिव केस मात्र 215

 

टीम एबीएन, झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है। राज्य में सैंपल की जांच 20 हजार से भी कम हो गयी है। रविवार, 13 मार्च को राज्यभर में 18,627 सैंपल की जांच में महज 15 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, इसमें सबसे ज्यादा, 11 नए केस राजधानी रांची में मिले हैं। इस दौरान राज्य में 75 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। हालांकि, अब भी झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या 215 है। राज्य में रविवार, 13 मार्च को 24 में से 20 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले हैं। बोकारो, चतरा, देवघर, दुमका, गढ़वा, गोड्डा, गुमला, हजारीबाग, जामताड़ा, खूंटी, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहेबगंज, सरायकेला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम ऐसे 20 जिले हैं, जहां रविवार को कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। रविवार, 13 मार्च को जिन चार जिलों में कोरोना संक्रमण के नए मामले मिले हैं, उनमें रांची में 11, धनबाद में 02 और पूर्वी सिंहभूम और गिरिडीह में 1-1 कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले चार दिनों में झारखंड में अधिक संख्या कोरोना संक्रमित मिलने की वजह से जहां रिकवरी रेट घटा है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट भी घट गया है। राज्य में 7 डेज ग्रोथ रेट 0.01% है। वहीं 7 डेज डबलिंग रेट 5778.81 दिनों से घटकर 5716.76 दिनों का हो गया है। रिकवरी रेट भी 98.72% और मोर्टेलिटी रेट 1.22% है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse