टीम एबीएन, कोडरमा। रविवार को कोडरमा जिला फोटोग्राफर एवं वीडियोग्राफर एसोसिएशन के विस्तार को लेकर एक बैठक डोमचांच प्रखंड के सनसाइन एकेडमी में 11 बजे से रखी गई। संस्था के प्रेसिडेंट अमरेश कुमार ने बताया कि बैठक में हिस्सा लेने के लिए मरकच्चो, जयनगर, डोमचांच, कोडरमा आदि प्रखंडों से कुल लगभग 50 से ज्यादा फोटोग्राफरों आए। संगठन से जुड़ने वाले सभी नए सदस्यों का स्वागत हुआ। साथ ही संगठन के विस्तार, क्रियाकलाप, मजबूती पर भी चर्चा हुई। बैठक में सर्वसम्मति से संगठन के विस्तार की अगली बैठक पिपचो में दिनांक 20 मार्च को रखने का निर्णय लिया गया। बैठक की समाप्ति होली मिलन समारोह के साथ की गई, जिसमें सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाए दिए। बैठक में हिस्सा लेने वाले सदस्यों में झुमरी तिलैया से गोपाल झा, रामदयाल कोडरमा से पवन गोस्वामी, मरकच्चो से राजेश शिवसागर से दीपक कुमार बगड़ो से सूरज कुमार नवालशही से शिवशंकर साव, डोमचांच से सुनील, रविशंकर, पिंकू आदि लगभग 70 सदस्य समापन तक मौजूदा रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse