टीम एबीएन, कोडरमा। एसडी पब्लिक स्कूल का स्थापना दिवस सह मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। सर्व प्रथम मां सरस्वती और अन्य देवी देवताओं के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्वलित किया। बतौर उदघाटन कर्ता जिप प्रधान शालिनी गुप्ता ने कहा कि गुरु समाज के निर्माता हैं। बच्चों का भविष्य बनाने में गुरुजनों की भुमिका को नकारा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पिछ ले दो साल में कोविड की वजह से स्कूलों पर कुप्रभाव पड़ा और आर्थिक स्थिति से प्रबंधक हताश हुए लेकिन अब शिक्षा व्यवस्था भी पटरी पर लौटने लगी है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की जरुरत बताई। जिप प्रधान ने कहा कि किताबों के काले अक्षरों में बच्चों का सुनहरा भविष्य होता है। वहीं बरकट्ठा विधायक अमित यादव ने कहा कि शिक्षा के बिना समाज के विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। स्कूलों के द्वारा ग्रामीण इलाकों में जो शिक्षा का अलग जगाया जा रहा है वह काबिले तारीफ है। वहीं कार्यक्रम में प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ बीएनपी वर्णवाल, उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, कोषाध्यक्ष अभय कुमार, डीपीएस की निदेशक सुनीता पांडेय, द आरवीएस निदेशक प्रवीण वर्णवाल, बीआर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक ओपी राय ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। संस्कारयुक्त शिक्षा देना स्कूलों का लक्ष्य है। इस मौके पर लगभग बीस माता पिता का पूजन बच्चों ने किया। यह दृश्य काफी भावुक था। उदघाटनकर्ता और मुख्य अतिथि को पगड़ी पहनाकर शॉल देकर निदेशक सीता राम शर्मा ने स्वागत किया। कार्यक्रम के शुरुआत में बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। वहीं नृत्य-संगीत की प्रस्तुति को काफी सराहा गया। बच्चों ने नाटक के माध्यम से माता-पिता के महत्व को बताया। कार्यक्रम का संचालन अभय कुमार ने किया। मौके पर आरपी शर्मा, नीलकंठ वर्णवाल, रंजीत पांडेय, अशोक चौरसिया, अजय कुमार, भुवनेश्वर कुमार, अशोक सिन्हा, बिहारी, वार्ड सदस्य मो कासिम अंसारी, महेंद्र यादव, नारायण सिन्हा, रोहित कुमार, किशोर साव समेत गायत्री परिवार तथा अन्य लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse