यूक्रेन के 20 से ज्यादा शहरों पर कभी भी एयर स्ट्राइक कर सकता है रूस

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 18वां दिन है। इसके बावजूद दोनों देशों की ओर से अभी तक युद्ध विराम के संकेत नहीं मिले हैं। एक तरफ रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले पर हमले किए जा रहा है, तो वहीं यूक्रेन से भी उसको कड़ा प्रतिरोध मिल रहा है। यूक्रेन का दावा है कि उसने अब तक 13 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। इस बीच अमेरिका की ओर से घोषणा की गई है कि वह यूक्रेन को 20 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देगा। 20 से ज्यादा शहरों में सुनाई दिए सायरन : यूक्रेन के 20 से ज्यादा शहरों में एयर रेड अलर्ट के सायरन सुनाई दिए हैं। आशंका जताई जा रही है कि रूस इन शहरों पर कभी भी हवाई हमले कर सकता है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत जाइतोमिर, लविव, ओडेसा, जपोरिजिया, चर्नीहीव, सूमी समेत कई शहरों में ये सायरन सुनाई दिए हैं। यूक्रेनी अधिकारियों का आरोप है कि युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकाले जा रहे आम नागरिकों पर रूसी सैनिकों ने हमला किया। इस हमले में एक बच्चे समेत सात लोगों की मौत हो गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse