एबीएन सेंट्रल डेस्क। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स रिलीज से पहले ही चर्चाओं में बनी हुई है। फिल्म से जुड़े कई कलाकार भी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म के सिनेमाघरों पर आते ही इसे दर्शकों की तरफ से काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी द कश्मीर फाइल्स फिल्म और इसकी पूरी टीम की काफी सराहना की है। द कश्मीर फाइल्स के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने पीएम मोदी के साथ टीम की फोटोज शेयर की हैं। डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा- मैं बहुत खुश हूं कि अभिषेक ने भारत के इस चुनौती भरे सच को दिखाने की हिम्मत दिखाई। USA में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति दुनिया के बदलते नजरिए में फायदेमंद साबित हुआ। वहीं प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने पीएम संग फोटोज शेयर कर लिखा है- आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना सुखद अनुभव रहा। द कश्मीर फाइल्स के लिए उनका एप्रीसिएशन और अच्छे शब्द इसे और भी खास बनाता है। हमें इससे पहले किसी फिल्म को प्रोड्यूस करने में इतना गर्व महसूस नहीं हुआ, धन्यवाद मोदी जी... फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार आदि कलाकार अपनी भूमिकाएं बखूबी निभाये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse