खेल महाकुंभ के उद्घाटन पर बोले पीएम मोदी- युवा जोश सागर के समान

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन "खेल महाकुंभ" का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि मेरे सामने युवा जोश का ये सागर, ये उमंग, ये उत्साह की लहरें बता रही हैं कि गुजरात का नौजवान आसमान छूने को तैयार है। ये न केवल खेलों का महाकुंभ है बल्कि ये गुजरात की युवा शक्ति का भी महाकुंभ है। उन्होंने कहा कि 12 साल पहले 2010 में गुजरात के मुख्यमंत्री के नाते गुजरात में खेल महाकुंभ की शुरूआत की थी। आज मैं कह सकता हूं कि जिस सपने का बीज मैंने बोया था, वो आज वट वृक्ष बनता दिख रहा है। उस बीज को मैं आज इतने विशाल वट वृक्ष का आकार लेते देख रहा हूँ। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेल महाकुंभ से निकलने वाले युवा ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, ऐशियन गेम्स समेत कई वैश्विक खेलों में आज देश और गुजरात के युवा अपने जलवे बिखेरे रहे हैं। ऐसी ही प्रतिभाएं आपके ही बीच से इस महाकुंभ से निकलने वाली हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता की कमी भी एक बड़ा फैक्टर थी। खिलाड़ियों की सारी प्रतिभा परेशानियों से जूझने में ही निकल जाती थी। उस भंवर से निकलकर भारत के युवा आज आकाश छू रहे हैं। गोल्ड और सिल्वर की चमक देश के आत्मविश्वास को चमका रही है। मोदी ने कहा कि दुनिया का सबसे युवा देश खेल के मैदान में भी एक ताकत बनकर उभर रहा है। टोक्यो ओलंपिक में भारत ने पहली बार 7 मेडल जीते हैं। यही रिकॉर्ड भारत के बेटे-बेटियों ने पैरालंपिक में भी बनाया है। भारत ने इस वैश्विक प्रतियोगिता में 19 मेडल जीते हैं। उन्होंने कहा कि आज मैं लाखों युवाओं के सामने हिम्मत के साथ कह सकता हूं कि भारत की युवा शक्ति इसे बहुत आगे लेकर जाएगी। वो दिन दूर नहीं जब हम कई खेलों में, कई गोल्ड एक साथ जीतने वाले देशों में हिंदुस्तान का तिरंगा भी लहराता होगा। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार यूक्रेन से जो नौजवान युद्ध के मैदान से वापस आये हैं, बम, गोलों के बीच से आये हैं। उन्होंने आकर ये कहा कि तिरंगे की आन, बान, शान क्या होती है, ये आज हमने यूक्रेन में अनुभव किया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse