रांची। झारखंड में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण आम से लेकर खास किसी को भी नहीं छोड़ रहा। राज्यपाल के बाद सीएम हेमंत सोरेन के घर में भी संक्रमण पहुंच चुका है। सीएम के बड़े बेटे नितिन सोरेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सैंपल जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। नितिन भी होम आइसोलेशन में है। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वहीं अब पूर्व मंत्री सरयू राय भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने लिखा है- कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण के चेक-अप के बाद मुझे COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर से सलाह के बाद अभी मैं घर पर हूं। दो दिन पूर्व ही मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। मेरे संपर्क में आये सभी लोग खुद को आइसोलेट कर जांच करवा लें। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सेवा सदन के बाद रिम्स में भी ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। रिम्स में ई-ओपीडी की शुरुआत की गई है। वहीं सचिवालय संघ ने 5 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। शास्त्री मार्केट भी एक सप्ताह के लिए स्वत: लॉकडाउन है। पिछले 24 घंटे में राज्य में 3992 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें रांची से अकेले 1073 मरीज शामिल हैं। राज्य में आज 50 संक्रमितों ने दम तोड़ा। बेड नहीं मिलने की वजह से डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के चाचा का निधन हो गया। स्थिति काफी डरावनी हो गई है। मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 17, रांची से 11, चतरा से 01, धनबाद से 01, दुमका से 02, गढ़वा से 02, गोड्डा से 04, गुमला से 02, खूंटी से 02, कोडरमा से 01, लातेहार से 01, पलामू से 02, रामगढ़ से 02, साहिबगंज से 01 और पश्चिमी सिंहभूम से 01 मरीज शामिल है। कहां मिले कितने मरीज : बोकारो से 113, चतरा से 141, देवघर से 141, दुमका से 63, धनबाद से 174, पूर्वी सिंहभूम से 676, गढ़वा से 72, गिरिडीह से 27, गोड्डा से 55, गुमला से 52, हजारीबाग से 115, जामताड़ा से 113, खूंटी से 147, कोडरमा से 287, लातेहार से 101, लोहरदगा से 23, पाकुड़ से दो, पलामू से 47, रामगढ़ से 80, रांची से 1073, साहिबगंज से 143, सरायकेला से 135, सिमडेगा से 96 और पश्चिमी सिंहभूम से 116।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse