छत्तीसगढ़ : ICU में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, पांच की मौत

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर के पचपेड़ी नाका के पास स्थित राजधानी अस्पताल में अचानक से आग लग गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। अस्पताल में कोरोना मरीज भर्ती थे। अस्‍पताल में लगभग 50 मरीज इलाज करा रहे थे। आग लगते ही चीख-पुकार मच गई। अफरा-तफरी के बीच अस्‍पताल से निकालकर मरीजों को तत्‍काल दूसरे हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया। आग लगने का कारण आईसीयू में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार एक मरीज की मौत आग से और दूसरे की मौत आग लगने के बाद ऑक्सीजन सप्लाई बंद हो जाने के कारण हुई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस-प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और राहत व बचाव कार्य में जुट गई।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse