ऑपरेशन बुलबुल : झारखंड में दो और माओवादियों का आत्मसमर्पण

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में प्रतिबंधित संगठन भाकपा (माओवादी) के दो सदस्यों ने मंगलवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिमें 10 लाख रुपए के ईनाम वाला उग्रवादी नेता भी शामिल है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि लोहरदगा और लातेहार जिलों के सीमावर्ती क्षेत्र में आने वाले बुलबुल वन रेंज में 8 फरवरी को शुरू हुए माओवादी विरोधी अभियान के दौरान उन्होंने राज्य और केंद्रीय बलों की संयुक्त टीमों के सामने हथियार डाल दिये। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक नौ माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है और पांच अन्य ने आत्मसमर्पण किया है, जबकि एक माओवादी अभियान में मारा गया है। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने कहा, प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के जोनल कमांडर सुरेश सिंह मुंडा और एरिया कमांडर लोद्रो लोहरा उर्फ सुभाष ने आत्मसमर्पण कर दिया। मुंडा पर दस लाख रुपये का ईनाम था। उन्हें राज्य की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के तहत सहायता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से संगठन में सक्रिय मुंडा रांची, खूंटी, चाईबासा और सरायकेला जिलों में 67 मामलों में वांछित था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse