एबीएन डेस्क। विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है, इसका जवाब आसान नहीं है; क्योंकि धरती घूम रही है। ऐसे में धरती का कौन सा इलाका सूर्य के सबसे पहले आता है यह बताना काफी मुश्किल है। हालांकि अब मनुष्य ने अपने हिसाब से धरती को अक्षांश, देशांतर के रूप में विभाजित किया है। साथ ही पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण चार दिशाएं भी तय की हैं। दुनिया में जापान का मिनामी तोरीशीमा धुर पूर्व में है। इसलिए वहां सबसे पहले सूर्योदय मान सकते हैं। अभी तक जापान को सबसे पहले सूर्योदय की धरती माना जाता था लेकिन सभी देशों ने GMT (Greenwich Mean Time) के टाइम को मान्यता दे दी है। ऐसे में न्यूज़ीलैंड अपने आप सूर्योदय की धरती बन गयी है। एक तरफ जहां न्यूज़ीलैंड का समय GMT+13 है। वहीं दूसरी तरफ जापान का समय GMT+9 है। जिस वक्त न्यूज़ीलैंड में सुबह के 6 बज रहे होते हैं, उस वक्त जापान में रात के 2 बज रहे होते हैं। इसके अलावा जब भी न्यू इयर यानी नए साल की बात आती है, तो सबसे पहले न्यूज़ीलैंड में न्यू इयर मनाया जाता है। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में मनाया जाता है। ऐसे में नए टाइम जोन के अनुसार दुनिया में सबसे पहले सूरज न्यूज़ीलैंड में निकलता है। तो अब आप जान गए होंगे कि विश्व में सबसे पहले सूरज कहां निकलता है। पुराने जमाने में जापान को सूर्योदय की धरती मानी जाती थी। लेकिन अब नए टाइम जोन GMT के अनुसार न्यूज़ीलैंड वह देश है जहां सबसे पहले सूर्योदय होता है। भारत की बात करें, तो अरुणाचल प्रदेश वह राज्य है जहां सबसे पहले सूरज निकलता है। इस राज्य में डोंग वैली की देवांग घाटी में सबसे पहले सूर्य उगता है। इसे देखने देश विदेश से पर्यटक आते रहते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse