टीम एबीएन, झुमरी तिलैया। अंबेडकर नगर में दलित शोषण मुक्ति मंच के बैनर ग्रामीणों की बैठक प्रेम प्रकाश की अध्यक्षता में हुई। बैठक में गरीब दलित महिलाओं ने अपने बच्चों का जाति आवासीय प्रमाण पत्र नहीं बनने पर रोष व्यक्त किया। बैठक को सीटू नेता संजय पासवान, डीएसएमएम के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास, मजदूर नेता प्रेम प्रकाश, शंभु पासवान ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड सरकार की गलत स्थानीय नीतियों के कारण हजारों गरीब, दलित, भूमिहीन परिवारों के बच्चों का जन्म एवं आवासीय प्रमाणपत्र नहीं बन रहा है। जिसके कारण स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे सरकारी लाभ से वंचित हो रहे हैं। उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिल रहा है, युवा वर्ग नौकरी व अन्य सरकारी कार्यों के लिए फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं। सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं। काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में दलित भूमिहीन हैं। जिनके पास जमीन का कोई कागज नहीं है, आजादी के पहले से ही इन गरीबों के दादा परदादा यहां मजदूरी करने आये थे। यहीं रह गए, तो क्या इन्हें अधिकार नहीं मिलेगा। इन परिवारों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बनेगा। अंचल अधिकारी को यह अधिकार है कि ग्राम सभा आयोजित कर वैसे लोगों को चिह्नित कर उनका जाति प्रमाण पत्र बनाया जाए। लेकिन यह नहीं किया जा रहा है। इसके खिलाफ दलित शोषण मुक्ति मंच के द्वारा 7 मार्च को झुमरीतिलैया में अंचल कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में अशोक रजक, संतोष राम, आरती देवी, ज्योति देवी, चांदनी देवी, बसंती देवी, तेतरी देवी, शीतल देवी, सुनीता देवी, गुड़िया देवी, पुनम देवी, शर्मिला देवी, मंजू देवी, सावित्री देवी, शांति देवी, सरोज देवी, सुमित्रा देवी, मानती देवी, शीला देवी, मीना देवी, कौशल्या देवी, रेशमी देवी, रूपा देवी, आशा देवी, पुतुल देवी, रेखा देवी, गौरी देवी, रिंकु देवी, टुन्ना देवी, फुलवा देवी, चुहिया देवी, फुलमती देवी, बेदमीया देवी, पार्वती देवी, प्रीति देवी, उषा देवी, अंजु देवी, टुकनी देवी, संजु देवी, रीना देवी, ममता देवी, लखिया देवी, काजल देवी, बबीता देवी, संगीता देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse