टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना लगभग कंट्रोल में है। राज्य में 28 फरवरी को 21,672 सैंपल की जांच में महज 18 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 81 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। शुक्रवार को राज्य के 20 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अब झारखंड में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या घटकर 418 रह गई है। इन जिलों में नहीं मिला कोई नया केस : राज्य में सोमवार 28 फरवरी को 24 में से 20 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, साहिबगंज, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, गुमला, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, दुमका, गढ़वा, खूंटी और सरायकेला ऐसे 20 जिले हैं, जहां कोई नया कोरोना केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार, 28 फरवरी 2022 को 24 घंटे में जिन चार जिलों में कोरोना संक्रमित मिले हैं उनमें रांची में सबसे ज्यादा, 12 केस मिले हैं। जबकि कोडरमा, जमशेदपुर और बोकारो में 2-2 नए कोरोना केस मिले हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse