रांची। कोरोना का संक्रमण झारखंड के सीएम कार्यालय तक पहुंच गया है। सीएम हेमंत सोरेन के आवासीय कार्यालय के पांच अफसर-कर्मी कोविड पॉजिटिव पाये गये हैं। खबर के मुताबिक कांके रोड स्थित आवासीय कार्यालय के कई अफसरों-कर्मियों का कोरोना टेस्ट कराया गया था, जिसमें से पांच को पॉजिटिव पाया गया है। जैसी कि जानकारी मिली है, आवासीय कार्यालय में तैनात जिन लोगों के कोरोना संक्रमित होने का पता चला है, उनमें अशोक कुमार सिन्हा, कमलेश कुमार, संजीव कुमार, घनश्याम और जयकुमार शामिल हैं। एक साथ पांच कर्मियों के संक्रमित होने की सूचना के बाद पूरे आवासीय परिसर में गतिविधियां कम हो गयी हैं। संभावना जतायी जा रही है कि एहतियातन सीएम और उनके परिजनों का भी कोविड टेस्ट किया जा सकता है। बता दें कि झारखंड की राजधानी रांची में कोरोना के संक्रमण के चलते बेहद गंभीर स्थिति पैदा हो गयी है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को झारखंड में 3480 नये कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई थी, जबकि 28 कोविड मरीजों की जान गयी है। वहीं 1325 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 20651 हो गयी है। गुरुवार को नये मरीजों में रांची जिले से 1393 लोग हैं। रांची जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस की संख्या गुरुवार तक 8675 थी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse