गोड्डा : चार अपराधियों ने बंधन बैंक से लुटे 16 लाख रुपये

 

टीम एबीएन, गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले में बड़ी लूट की घटना सामने आई है। गोड्डा के महागामा के मोहनपुर में 4 अपराधियों ने बंदूक की नोट पर बंधन बैंक से 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। अपराधी दो बाइक पर सवार होकर बैंक पहुंचे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। बैंककर्मी ने बताया कि जिस वक्त अपराधी बैंक में दाखिल हुए, उस वक्त बैंक स्टाफ के अलावा कई कस्टमर भी बैंक में मौजूद थे। अपराधियों ने बैंककर्मियों से कहा कि हमें सिर्फ पैसे से मतलब है, पैसे दे दो, हम यहां से चले जाएंगे। जिसके बाद बंदूक की नोक पर अपराधी बैंक से 16 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। अपराधियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी का डीवीआर निकाल लिया और अपने साथ लेकर चले गये। लूट की सूचना में पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी है। जिले के हर थाने को अलर्ट कर दिया गया है। सभी जगहों पर सघन जांच चलाई जा रही है। एसपी ने बताया कि दो बाइक पर सवार होकर 4 अपराधी यहां पहुंचे थे। करीब 16 लाख रुपये की लूट की बात सामने आई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse