रूस-यूक्रेन विवाद : आर-पार की जंग के मूड में पुतिन, कीव के बाहर 64KM लंबा रूसी काफिला

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग बढ़ती ही जा रही है। बेलारूस में सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रही है। इस बीच रूस ने परमाणु ट्रायड की तैयारी भी शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर 84 किलोमीटर लंबा रूसी सैन्य काफिला बढ़ रहा है। इसकी सेटेलाइट तस्वीरें भी जारी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में इमरजेंसी डिबेट के पक्ष में 29 वोट पड़े हैं। भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में भाग नहीं लिया। पांच दिनों में यू्क्रेन में भारी तबाही : रूस-यूक्रेन के बीच पिछले पांच दिनों से जंग छिड़ी हुई है। राउटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की का कहना है कि, पिछले पांच दिनों में रूस ने यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। उन्होंने कहा कि रूसी मिसाइलों, प्लेन और हेलीकॉप्टर के लिए नो फ्लाई जोन पर विचार करने का वक्त आ गया है। कीव की तरफ बढ़ रहा लंबा सैन्य काफिला : सैटेलाइट तस्वीरों में यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर करीब 64 किलोमीटर लंबा सैन्य काफिला बढ़ता हुआ दिखाई दिया है। इस काफिले में सेना के ट्रक, बख्तरबंद वाहन, टैंक व सैनिक शामिल हैं। इससे पहले जारी हुई तस्वीरों में काफिले की लंबाई 27 किमी बताई गई थी। गौरतलब है कि, एक दिन पहले रूसी सेना ने आम नागरिकों से कीव छोड़ने को भी कहा था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse