एबीएन सेंट्रल डेस्क। माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला के बेटे का 26 साल की उम्र में निधन हो गया है। नडेला के बेटे ज़ैन को जन्म से ही सेरेब्रल पाल्सी की बीमारी थी। माइक्रोसॉफ्ट से मिली जानकारी के मुताबिक, ज़ैन का निधन सोमवार सुबह हुआ। सॉफ्टवेयर निर्माता ने अपने कार्यकारी कर्मचारियों को एक E-mail में बताया कि ज़ैन का निधन हो गया है। मैसेज में अधिकारियों से ज़ैन और परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखने के लिए कहा है। बता दें कि सत्या नडेला 2014 से माइक्रोसॉफ्ट के CEO हैं। उनके बेटे का इलाज चिल्ड्रेन्स हॉस्पिटल में चल रहा था। जैन की मौत के बाद हॉस्पिटल के सीईओ जेफ स्पेरिंग ने बोर्ड से एक मैसेज में कहा कि जैन को म्यूजिक की पसंद के लिए याद किया जाएगा। उनकी शानदार मुस्कान से हर उस इंसान को खुशी मिलती थी, जो उनसे प्यार करते थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse