लोहरदगा : जिला पुलिस की सक्रियता से विस्फोटक जब्त

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना के नेतृत्व में लोहरदगा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। लोहरदगा पुलिस ने नक्सल खोज मुहिम के दौरान पुतरार के जंगल से नक्सलियों द्वारा बड़े पैमाने पर छुपा कर रखी गयी विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जवानों की इस कार्रवाई से एक बार फिर नक्सलियों की योजना विफल हो गई है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 175kg अमोनियम नाइट्रेट बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुतरार के जंगल परिसर में विशेष अभियान दल के जवान नक्सल खोज मुहिम पर तैनात थे। इस दौरान उन्हें जंगल में संदेहास्पद स्थिति में कुछ उपकरण दिखायी दिए। जवानों ने तत्काल इसकी सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को दी। घटनास्थल की ओर रवाना कर अधिक जांच शुरू कर दी। जंगल परिसर से नक्सलियों ने डंप किया गया विस्फोटक बरामद किया। लोहरदगा पुलिस ने नक्सलियों की करतूत को नाकाम करते हुए एक बार फिर नक्सली योजना काे विफल कर दिया है। घटना में मिली सफलता के बाद जिला पुलिस अधीक्षक प्रियंका मीना ने सभी जवानों का हौसला आफजाई की है। साथ ही संबंधित जंगल क्षेत्र में नक्सल खोज मुहिम को और अधिक तीव्र करने के निर्देश भी दिया है। ज्ञात हो कि गत 8 फरवरी से नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है। अब तक 10 बार सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो चुकी है। इस दौरान एक हार्डकोर नक्सली मारा गया है एवं नौ नक्सलियों को लोहरदगा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सर्च के दौरान पुलिस ने जंगल में नक्सलियों द्वारा बनाए गए कई बंकर ध्वस्त कर दिए हैं। पिछले कई दिनों से लोहरदगा जिला के सीमा क्षेत्र के जंगलों में पुलिस के द्वारा माओवादियों के खिलाफ सघन छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक लोहरदगा प्रियंका मीना ने कहा कि लोहरदगा के सीमावर्ती इलाके में सक्रिय नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। एसपी ने आगे कहा कि हाल के दिनों में लोहरदगा पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ मिली सफलता से पुलिस का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है। पिछले दिनों लोहरदगा पुलिस द्वारा अभियान के दौरान 24 आधुनिक हथियार इसमें इंसास, एसएलआर, 315, 303, एलएमजी, सेमी ऑटोमेटिक राइफल जैसे हथियार एवं 1676 चक्र गोली भी बरामद किया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse