टीम एबीएन, लोहरदगा। भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नगर परिषद लोहरदगा के कार्यपालक पदाधिकारी देवेंद्र कुमार से नगर क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में 1. लोहरदगा शहर के बीचोंबीच स्थित बड़ा तालाब के सुंदरीकरण कार्य अधूरा है उसे पूर्ण किया जाए पूर्व के भारतीय जनता पार्टी झारखंड सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। 2. आने वाले दिन में होली एवं त्योहारों को देख पूरे शहर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाने की मांग की गई, जिसमें मेन रोड की ही सिर्फ सफाई नहीं नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले सभी गली मोहल्ले तक में यह सफाई अभियान चलाई जाए। 3. पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से प्रतिदिन किया जाए एवं नगर परिषद क्षेत्र के जिन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था पाइपलाइन के अभाव में है उन क्षेत्रों में भी पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल्द किया जाए। 4. नगर परिषद के सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था जल्द से जल्द कराई जाए। 5. नगर परिषद क्षेत्र में रहने वाले नागरिकों द्वारा नगर परिषद टैक्स वित्तीय वर्ष के दौरान दी जा रही है। उस पर फाइन नहीं ली जाने की मांग करते हुए नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मांगों को जल्द से जल्द पूरा की जाए। प्रतिनिधिमंडल में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरज कुमार नलिन, महामंत्री बाल कृष्णा सिंह, राजकुमार वर्मा जिला मंत्री अनिल उरांव शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse