उर्सुलाइन शिक्षिका प्रशिक्षण कॉलेज में लगी विज्ञान प्रदर्शनी

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। जिला के शिक्षिका प्रशिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया, कार्यक्रम का उद्घाटन डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने फीता काट कर व दीप जला कर किया। वहीं डीसी ने डॉ सीवी रमण के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने कहा कि विज्ञान एक ऐसा हथियार है जिसका स्वभाव व्यक्ति के स्वभाव के साथ बदल जाता है। अगर व्यक्ति की सोच सकारात्मक होगी तो विज्ञान एक वरदान बन जाता है और यदि व्यक्ति की सोच नकारात्मक होगी तो विज्ञान एक अभिशाप बन जाएगा। इन्होंने कहा कि 28 फरवरी 1928 में रमन प्रभाव का आविष्कार किया था और इसी वजह से साल 1986 से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है, इसके लिए इन्हें 1930 में भौतिकी में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी संचार परिषद ने भारत सरकार से 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में नामित करने के लिए का आयोजन पूरे भारत में स्कूलों कॉलेजों विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों में मनाया जाता है, डीसी दिलीप कुमार टोप्पो ने प्रशिक्षु शिक्षिकाओं के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट को देखकर उसकी मुक्त कंठ से सराहना की। मौके पर 23 प्रादर्श प्रदर्शित की गई थी। कार्यक्रम में बिरसा उरांव, अमित बेसरा, बालकिशोर शाहदेव, सिस्टर शिला, सिस्टर रानी, फरहत नाज, डॉ पूनम शर्मा, अजय प्रसाद आदि भी उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse