आस्था, प्रेम, विश्वास, उन्नति बाबा की देन : बन्ना गुप्ता

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। हजरत बाबा दुःखन शाह के 97वें उर्स के मौके पर अंजुमन इस्लामिया द्वारा दूसरे दिन भी कव्वाली किया गया। कव्वाली कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने फीता काटकर किया। मौके पर मुख्य अतिथि आलमगीर आलम ने कहा कि जिले से उनका पुराना नाता रहा है। आज बाबा के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने कहा की बाबा के दर से कोई खाली नही, बाबा के दर पर सारी मुरादें पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों की समस्या का निवारण वे करते रहेंगे। उन्होंने गंगा-जमुनी तहजीब बरकार रखते हुए भाईचारगी के साथ रहने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि बाबा दुःखन शाह की देन है की जिले में सदभाव, प्रेम, विश्वास, उन्नति बरकरार है। धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि लोहरदगा में बाबा के मजार में अक़ीदत के साथ दुआ मांगने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है । बाबा दुःखन शाह ने हमेशा सुकून के साथ जीवन जीने की राह बताई है। मौके पर अतिथियों का स्वागत अंजुमन इस्लामिया के सदर हाजी अफसर कुरैशी, नाजिम ए आला जबारुल अंसारी सेकेट्री सफदर आलम नेहाल कुरैशी मुज्जमिल अंसारी ने अतिथियों को पगड़ीपोशी एव शॉल देकर समानित किया। उर्स के मौके पर कव्वाली मुकाबला में दूसरा दिन अक़ीदत मन्दों ने क्वाली का भरपूर आनन्द उठाया। मौके पर कवालों ने हम्द व सना, नात ए पाक, गजल वतन परस्ती मनकबद शहीदी सलाम पेश की। कव्वाल रईस अनीस साबरी ने कवाली के माध्यम से कहा की मदीने में पैदा हुआ होता तो क्या होता, हम को भी बोला लीजये सरकार मदीने में। मासूम के सीने में तमन्ना है जाकर पढ़े आसार मदीने में। रहमते लेकर मेरे खाजा का मेला आया है। कुछ भी दे दें बाबा तेरे चौखट से उतारा करके। उम्र काटू तेरे गुजारा कर के। रोज कहते थे जान दे देंगे, चलो दोस्तो से अजमा कर देख लेते है। सांप डंसे तो दोस्त बचाएगा दोस्त ड्ससे तो कौन बचाएगा। आज के दौर में जीने का दुआ मत देना, दोस्ती करना मगर घर का पता मत देना। हर बड़े शख्स ने छोटे को दबा रखा है। नए नए शब्द और कलाम पर लोग रात भर मनोरंजन करते रहें। उर्स के मौके पर मेला लगा और बाबा दुःखन शाह की मजार का जियारत कर चादरपोशी की फातिहा पढ़ी एव दुआ मांगा। मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, बन्ना गुप्ता, रास सांसद धीरज प्रसाद साहू, अशोक यादव, नीतीश जयसवाल, हाजी अफसर कुरैशी, सफदर आलम, जबारुल अंसारी, नेहाल कुरैशी, नसीम अख्तर, हाजी शकील अहमद, मोजमिल अंसारी वारिश कयूम आदि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse