लोहरदगा : चादरपोशी कर पूर्व डिप्टी चेयरमैन ने की शांति-समृद्धि की प्रार्थना

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। नगर परिषद के पूर्व डिप्टी चेयरमैन बलराम कुमार साहू ने अपने समर्थकों के साथ रविवार को बाबा दुखन शाह की मजार पहुंच चादरपोशी की और जिलेवासियों की सुख, समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना की। पूर्व डिप्टी चेयरमैन व स्थानीय लोगों ने ठाकुर मोहल्ला से चादर लेकर गाजे-बाजे के साथ बड़ी मस्जिद स्थित बाबा दुखन शाह के मजार पर पहुंच कर चादर पोशी की। उन्होंने कहा कि बाबा की मजार पर अक़ीदत के साथ दुआ मांगने से हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। बाबा ने हमेशा लोगों के बीच मोहब्बत का पैगाम दिया है। मौके पर संजय प्रसाद, शम्भू साहू, रुद्र कुमार, विकास कुमार, पिंटू, आनंद साहू, असग़र अंसारी, सचिन कुमार, सुनील मेहता, लल्लू ठाकुर, चंदन साहू, विक्की वर्मा, वासिफ अंसारी, वसी अहमद, हसरत अंसारी, रामजी ठाकुर, कौशल मित्तल, विनोद कुमार, सोनू कुमार के अलावे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse