टीम एबीएन, कोल्हान। कोल्हान यूनिवर्सिटी की तीरंदाज दीप्ति बोदरा ने पंजाब में चल रही आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी आर्चरी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल कर झारखंड का मान बढ़ाया है। दीप्ति बोदरा की इस सफलता से कोल्हान यूनिवर्सिटी में खुशी की लहर है। गुरुवार को 50 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली दीप्ति बोदरा महिला वर्ग की ओवरआल रैकिंग में गोल्ड मेडल विजेता बनी है। दीप्ति ने 50 मीटर स्पर्धा में 296 और 30 मीटर स्पर्धा में 315 अंक प्राप्त किए, कुल मिलाकर उसने 611 अंकों के साथ ओवरआल रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। साथ ही स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया। दीप्ति बोदरा की झोली में अब दो पदक आ चुके हैं। देश भर के विश्वविद्यालयों से आए खिलाड़ियों को हराकर विश्वविद्यालय स्तरीय नेशनल रैंकिंग में टॉप पोजीशन हासिल करना आसान नहीं है, लेकिन दीप्ति बोदरा ने यह जीत हासिल की है। इस चैंपियनशिप में रविवार को कोल्हान यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करते हुए तीरंदाज गुनाराम पुरती ने भी पदक जीता है। कुमारडुंगी प्रखंड के कुटियापदा निवासी गुनाराम पुरती ने इंडिविजुअल ओलंपिक राउंड में कांस्य पदक जीता है। गुनाराम पुरती कुमारडुंगी स्थित सरकारी तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु हैं। फिलहाल वह कोल्हान यूनिवर्सिटी के पीजी विभाग में सेमेस्टर-वन के छात्र हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse