टीम एबीएन, रांची। डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू रांची में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक विजय कुमार पाठक ने विज्ञान की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि विज्ञान का बहुत ही महत्व है जिसे नकारा नहीं जा सकता। उन्होंने रमन प्रभाव पर विशेष जोर दिया। मौके पर डॉ नरेंद्र कुमार पांडेय, सूरज कसेरा, सुभाष चंद्र महतो, पशुपति नाथ झा, विभूति भूषण बारिक, अंशु पांडेय समेत विज्ञान के अन्य शिक्षकों ने सीवी रमन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए तथा उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर प्राचार्य सह डीएवी पब्लिक स्कूल, झारखंड जोन एफ के सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी एम के सिन्हा ने विज्ञान शिक्षकों को बधाई दी और कहा कि बच्चों में विज्ञान के प्रति ज्यादा से ज्यादा अभिरुचि पैदा की जानी चाहिए जिससे वे आगे चलकर देश निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा कर सकें। उक्त जानकारी विद्यालय के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्रगुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse