गुमला : जिले के 35वें उपायुक्त के रूप में सुशांत गौरव ने ग्रहण किया प्रभार

 

टीम एबीएन, गुमला जिले के 35वें उपायुक्त के रूप में सुशांत गौरव, भा0प्र0से0 ने पदभार ग्रहण किया। आईटीडीए भवन स्थित उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के कार्यालय कक्ष में निवर्तमान उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा एवं नवपदस्थापित उपायुक्त सुशांत गौरव ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते हुए प्रभार सौंपने तथा ग्रहण करने की प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर नव पदास्थापित उपायुक्त ने कहा कि गुमला जिले में विकास के कार्यों को धरातल पर लाना मेरी पहली प्राथमिकता है। सिमडेगा जिले के समतुल्य भौगोलिक परिदृश्य वाले गुमला जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कल्याण के क्षेत्र में विशेष ध्यान देते हुए उसमें महत्वपूर्ण सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निवर्तमान उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा द्वारा जिले में प्रारंभ किए गए विभिन्न विकास कार्यों को नियमित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही समय-समय पर जिले में आवश्यकतानुसार विकास के कार्यों को मूर्त रूप देने का भी प्रयास किया जाएगा। वहीं निवर्तमान उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा ने कहा कि गुमला जिले में 1.5 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिला के सभी अधिकारियों, कर्मियों, गुमला जिलावासियों एवं जनप्रतिनिधियों का भरपूर सहयोग एवं प्यार मिला। जिस समय मेरा पदस्थापन गुमला जिले में हुआ, उस वक्त कोरोना संक्रमण का प्रसार अपने चरम पर था। उस वक्त कोरोना वायरस के विरूद्ध जिला के सभी पदाधिकारियों कर्मियों व जिला वासियों ने लड़ाई लड़ने में मदद की। इसी तरह उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण से पूरे जिले को आच्छादित करने में जिले के पदाधिकारियों के टीम वर्क व आपसी समन्वय के साथ सफलतापूर्वक किए गए कार्यों को काफी सराहनीय व महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने जिला में नव पदस्थापित उपायुक्त सुशांत गौरव का भरपूर सहयोग करने की अपील करते हुए जिले में प्रीमैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थियों के बैंक खाते खोलने, धान अधिप्राप्ति के लक्ष्य की प्राप्ति के साथ-साथ यहां रहने वाले अनुसूचित जनजातिय जनता के विकास तथा उनकी समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। प्रभार ग्रहण के मौके पर उपायुक्त सुशांत गौरव, निवर्तमान उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त हेमंत सती, अपर समाहर्त्ता सुधीर कुमार गुप्ता, नजारत उप समाहर्त्ता सिद्धार्थ शंकर चौधरी, जिला योजना पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विभूति कुमार सिंह, जिला आपूर्ति पदाधिकारी गुलाम समदानी, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सुषमा नीलम सोरेंग, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मोनिका रानी टूटी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सीता पुष्पा, श्रम अधीक्षक एतवारी महतो, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग खुशेंद्र सोन केशरी, जिला परिवहन पदाधिकारी विजय सिंह बिरूआ, जिला कोषागार पदाधिकारी बिरेंद्र प्रताप सिंह, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल, प्रखंड विकास पदाधिकारी घाघरा बिष्णुदेव कच्छप, बिशुनपुर छंदा भट्टाचार्यी, पालकोट विभूति मंडल, अंचल अधिकारी घाघरा/ बिशुनपुर धनंजय पाठक, भरनो संजीव कुमार, कार्यालय अधीक्षक शशि कुमार मिश्रा सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse