पलामू : युवक की संदिग्ध मौत को परिजन बता रहे हत्या

 

टीम एबीएन, पलामू। जिले के मलवरिया गांव में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। युवक घायल हालत में खेत से मिला था। अस्पताल में हलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने उसकों दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, अटारी रोड थाना क्षेत्र के डाला के रहने वाले सूरज कुमार पासवान और मुन्ना पासवान एक साथ ऑटो से कहीं गए हुए थे। इसी क्रम में मलवारिया गांव में दुर्घटना की खबर सामने आयी। ग्रामीण जब घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक ऑटो रोड पर खड़ा है और सूरज पासवान लहूलुहान हालत में खेत में पड़ा हुआ है, जबकि मौके पर ही उसका दोस्त मुन्ना पासवान भी खड़ा था। ग्रामीणों ने मुन्ना को सूरज को इलाज करवाने के लिए ले जाने को कहा। जिसके बाद वह उसे इलाज कराने के लिए जा रहा था। लेकिन कुछ दूर जाने के बाद ही मुन्ना सूरज पासवान को छोड़कर फरार हो गया। बाद में स्थानीय ग्रामीणों जनप्रतिनिधि और पुलिस के सहयोग से सूरज पासवान को इलाज के लिए गढ़वा के मझिआंव अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पलामू में युवक की मौत मामले में पुलिस अनुसंधान कर रही है, मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse