टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार अब काफी कम हो गयी है। 27 फरवरी को राज्य के 14 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित मरीज नहीं मिला है। रविवार को राज्य के 10 जिलों में कुल मिलाकर 26 नए केस मिले हैं। वहीं 55 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। वहीं झारखंड में कोरोना एक्टिव केस की संख्या भी घटकर 481 रह गयी है। झारखंड के इन जिलों में नहीं मिला कोरोना : राज्य में रविवार 27 फरवरी को 24 में से 14 जिलों में कोरोना के नए केस नहीं मिले हैं। चतरा, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पाकुड, पलामू, रामगढ़, साहेबगंज, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला ऐसे 14 जिले हैं, जहां कोई नया केस कोरोना का नहीं मिला है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse