टीम एबीएन, रांची। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक), रांची ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जैक यानी झारखंड बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए यहां नीचे परीक्षा का पूरा टाइम-टेबल दिया जा रहा है जिसे वे डाउनलोड कर सकते हैं। झारखंड बोर्ड की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार, जैक की इंटरमीडिएट परीक्षा और मैट्रिक परीक्षा 24 मार्च 2022, दिन गुरुवार से शुरू होगी। मैट्रिक के छात्रों का आखिरी पेपर अंग्रेजी का होगा जो कि 20 अप्रैल 2022 को आयोजित किया जाएगा। वहीं इंटरमीडिएट का आखिरी पेपर पॉलिटिकल सांइस का 25 अप्रैल 2022 को होगा। झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा अब एक ही टर्म में होगी। आब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न एक साथ पूछे जा सकेंगे या फिर सिर्फ ओएमआर शीट पर ऑब्जेक्टिव सवालों के आधार पर परीक्षा होगी। इसके लिए स्कूली शिक्षा व साक्षारता विभाग पहले ही ऐलान कर चुका है। पहले मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं दो टर्म में होनी थी। एक से 15 दिसंबर 2021 तक पहला टर्म आब्जेक्टिव और एक से 15 मई 2022 तक दूसरा टर्म होना था। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण सरकार ने एक ही टर्म में परीक्षा कराने का फैसला किया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse