विभिन्न मांगों को लेकर आरएलएसवाई इंटर कॉलेज के शिक्षकों की शैक्षणिक हड़ताल

 

कोडरमा। वित्त रहित शिक्षा संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर राज्य के स्थाई प्रस्वीकृति इंटर कॉलेजो को वेतनमान देने, निर्देशक माध्यमिक शिक्षा की नियुक्ति व सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद जनवरी माह में संबंधित संस्थाओ की अनुदान की राशि नही भेजने,अधिग्रहण व घाटा अनुदान आदि ज्वलंत समस्याओ के समाधान के लिए बुधवार को रामलखन सिंह यादव इंटर महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला बंदी करते हुए पूर्णत: शैक्षिणिक हड़ताल किया गया। जिसके कारण अध्ययनरत 3000 से अधिक छात्र-छात्राओं का पठन-पाठन पूर्णत: बंद रहा, महाविद्यालय के बंद गेट से वापस लौट रहे छात्र-छात्राओं ने इस उदासीन नीति के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया तथा इसे भेदभाव पूर्ण नीति बताया। निर्णय लिया गया कि राज्य सरकार स्तर से उक्त समस्यायों का समाधान ससमय नहीं किया गया, तो रणनीति बनाकर आंदोलन को धारदार बनाया जाएगा। मौके पर प्राचार्य डॉ जितेंद्र बहादुर, रामलखन सिंह यादव, इंटर कॉलेज झुमरी तिलैया के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रो यूपी सिंह, सचिव डॉ पीएल यादव, रामलखन सिंह यादव इंटर कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि प्रो कमलेश कमल, प्रो आरके गुप्ता, डॉ आरपी केशरी, प्रो एसके पटेल, प्रो एसएल जोजो, डॉ नीता कुमारी, प्रो मो समसुद्दीन, प्रो पीएन सिन्हा, प्रो नित्यानंद पांडेय, प्रो चंदन सिंह, प्रो सबिता कुमारी, प्रो अभिषेक रंजन, मोजिब फैज, विशेश्वर यादव, रामचंद्र यादव, कालेश्वर यादव, बालेश्वर महतो, ललन यादव, विजय यादव, नयन कुमार सिंह, बिष्णुदेव यादव, नीरज कुमार सहित सभी अन्य कर्मी मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse