टीम एबीएन, कोडरमा। हरियाणा के पंचकूला में आयोजित होनेवाले खेलो इंडिया यूथ गेम में शहर के मॉडर्न पब्लिक स्कूल की छात्रा प्राची मिश्रा का चयन हुआ है। राष्ट्रीय खेलो इंडिया यूथ गेम्स में प्राची का चयन होने के बाद कोडरमा में खुशी की लहर है। प्राची शहर जूडो प्रशिक्षक प्रिंस मिश्रा की पुत्री है। प्राची ने बताया कि इस प्रतियोगिता में झारखंड के लिए मेडल लाना उसकी प्राथमिकता है। गतका का अभ्यास प्राची मिश्रा रोजाना 4 घंटे अपने प्रशिक्षक अविनाश कुमार के साथ करती हैं। प्राची ने अपनी सफलता का श्रेय कोडरमा गतका संघ के संरक्षक पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की निर्देशिका संगीता शर्मा, कोच अविनाश कुमार और अपने माता-पिता को देती हैं। प्राची के चयन होने पर नेशनल गतका एसोसिएशन के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल, कोडरमा जिला गतका संघ के संरक्षक कोडरमा पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की निर्देशिका संगीता शर्मा, प्राचार्य शैलेंद्र कुमार, अध्यक्ष प्रमोद कुमार, सचिव प्रिंस मिश्रा, वरीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रौशन कुमार, तनुश्री सरकार, चंद्र श्रीवास्तव, प्रीति प्रसाद ने प्राची मिश्रा को हार्दिक बधाई दी है। कोडरमा एसपी कुमार गौरव ने प्राची को झारखंड के लिए मेडल जीतकर लाने के लिए प्रोत्साहित किया और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। जानें क्या है गतका खेल : गतका खेल का संबंध पंजाब से है और यह निहंग सिख योद्धाओं की पारंपरिक लड़ाई शैली है। वे इसका उपयोग आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल के रूप में भी करते हैं। पिछले वर्ष से ही इस प्राचीन भारतीय मार्शल आर्ट गतका को खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शामिल किया है। खेलो इंडिया का यह प्रयास निश्चित तौर पर लुप्त होती जा रही एक ऐतिहासिक महत्व रखने वाली भारतीय पारंपरिक मार्शल आर्ट को पुनर्जीवित करने में मदद करेगा। ज्ञात हो कि कोडरमा जिला से प्राची मिश्रा के अलावा अमित कुमार, अंशु राज, खुशी रॉय और अवनी कुमारी का भी चयन खेलो इंडिया यूथ गेम हरियाणा के लिए हुआ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse