पुलिस-अपराधी मुठभेड़ ने दो कुख्यात धराये

 

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। रातू थाना इलाके में एक कारोबारी से रंगदारी लेने आए अपराधियों का पुलिस के साथ आमना-सामना हो गया, जिसके बाद पुलिस को देख कर अपराधियों ने गोली चलाई। पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ में पुलिस को भारी पड़ता देख अपराधी भागने लगे, हालांकि उनमें से दो अपराधियों को पुलिस की टीम ने खदेड़ कर धर दबोचा है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है। वहीं फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी राजधानी में सक्रिय एक उग्रवादी संगठन से भी जुड़े हुए थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse