समाज कल्याण कार्यालय कक्ष में हुई परियोजनावार नीति आयोग के स्वास्थ्य एवं पोषण इंडिकेटर की समीक्षा

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अन्तर्गत श्रीमती इन्दु प्रभा खलखो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, हजारीबाग कीे अध्यक्षता में जिला समाज कल्याण कार्यालय कक्ष में परियोजनावार नीति आयोग के स्वास्थ्य एवं पोषण इंडिकेटर की समीक्षा की गई। श्री रंजीत कुमार, डिस्ट्रिक्ट लीड पिरामल फाउण्डेशन के द्वारा नीति आयोग के तीन स्तंभों पर सहयोग, समन्वय और प्रतिस्पर्धा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। जिसमें उन्होंने कहा हमें अपने विभाग में भी समन्वय बनाना तथा गैर सरकारी संगठनों से मदद लेना और अपने परियोजना में प्रतिस्पर्धा रखना। स्वास्थ्य एवं पोषण के 04 सूचकों पर जोर दिया गया संबंधित सूचक पर जैसे कि कम वजन वाले बच्चें, कुपोषित एवं अति गंभीर कुपोषित बच्चों को गृह आधारित प्रबंधन एवं उपचार हेतु सलाह दी जाय। साथ ही आँगनबाडी सेविका के माध्यम से जनप्रतिनिधि, युवा, महिला मंडल, सखी मंडल से समन्वय स्थापित कर ग्रामीणों को जागरूक कर कार्य में प्रगति लाया जा सकता है। परियोजना स्तर पर भी आकांक्षी जिला गांधी फैलो द्वारा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर सूचक की प्रगति में आने वाली चुनौतियों को चिन्हित करते हुए उसका सामुदायिक सहभागिता से समाधान निकालने का प्रयास किया जायेगा। जिला समाज कल्याण पदाधिकारी के द्वारा बैठक में उपस्थित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं को विभागीय योजनाओं जैसे-गुड्डा गुड्डी बोर्ड प्रतिवेदन, पोशाहार संचालन एवं अन्य मासिक प्रतिवेदन को सत्यापन के पश्चात ससमय जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय वयोवृद्ध योजना हेतु सभी प्रखण्डों एवं जन सेवा केन्द्र में दिव्यांगें एवं वयोवृद्ध नागरिकों का अधिक से पंजीकरण हेतु उमेश ने विस्तृत जानकारी दी। बताया गया कि पंजीकरण हेतु आवश्यक दस्तावेज के साथ पंजीकरण स्थल पर लाभार्थियों को लाना होगा ताकि उन्हें सरकार प्रदत योजना का लाभ दीया जा सके। साथ ही पूर्व निर्गत दिव्यांगता प्रमाण-पत्र प्राप्त सभी दिव्यांगजनों को स्वावलम्बन पोटर्ल के माध्यम से कार्ड बनाना है जिसके लिए परियोजना स्तर पर सभी सुयोग्य लाभार्थियो से आवेदन ले कर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी, कार्यालय में दस्तावेज उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। बैठक में शैलबाला, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, हजारीबाग ग्रामीण, नीलू कुमारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, ईचाक, श्रीमती डॉ रेखा रानी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, हजारीबाग सदर, श्री समीर राजपूत, श्री विश्वजीत गांधी फैलो, श्री विनीत चैबे, परियोजना समन्वयक, हजारीबाग जिले की सभी महिला पर्यवेक्षिकायें भी उपस्थित थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse