टीम एबीएन, हजारीबाग। गरीब फुटपाथ दुकानदार संघ के अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि नगर निगम फुटपाथ दुकानदारों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से फुटपाथ विक्रेताओं को 10,000 लोन बैंक से दे रहा है। इसके लिए फुटपाथ विक्रेताओं जिनकी आर्थिक स्थित कोरोनाकाल में बहुत ही दयनीय हो गई थी उन्हें उस लोन के तहत एक पूंजी दी जा रही है, जिससे वह अपना व्यवसाय फिर से शुरू कर सकें और अपनी आर्थिक स्थिति अच्छी कर सकें। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में अपना आधार का फोटो कॉपी और बैंक पासबुक का फोटो कॉपी लेकर जाएं और अपना लोन अप्लाई करवायें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse