टीम एबीएन, हजारीबाग। महान स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्रवादी नेता, संगठित किसान आंदोलन के जनक, किसानों के प्रणेता एवं ब्रह्मर्षि समाज के आदर्श संत स्वामी सहजानंद सरस्वती की 133वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान, हजारीबाग ने उनकी जयंती को सादे समारोह के रूप में मनाया। जयंती समारोह ब्रह्मर्षि समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में शहर के दीपुगढ़ा गोलंबर चौक स्थित समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश सिंह के आवासीय परिसर में मनाया गया। यहां स्वामी सहजानंद सरस्वती जी की तस्वीर पर समाज के लोगों ने पुष्पार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर उन्हें याद किया और नमन किया। समाज के सभी लोगों ने एकजुट होकर स्वामी जी द्वारा बताए गए पदचिन्हों पर संगठित होकर सेवा भाव से समाज हित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया। मौके पर विशेष रूप से ब्रह्मर्षि समाज के कार्यकारी अध्यक्ष अर्जुन सिंह, संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव कन्हैया शर्मा, प्रवक्ता डॉ आनंद कुमार शाही, प्रमोद कुमार सिंह, सदर विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, कृष्णा कुमार, भोला कुमार, बंगाली समाज के तरुण चक्रवर्ती, नगेन्द्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse