टीम एबीएन, कोडरमा। कुछ महीनों से बंदी की मार झेल रहे पत्थर खनन व्यवसाय को बचाने के लिए जिला परिषद प्राधान शालिनी गुप्ता ने पहल की है। खनन व्यवसायियों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को जिप प्रधान शालिनी गुप्ता के नेतृत्व में व्यवसायियों ने उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। इस दोरान जिला परिषद अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने कहा कि जिले में क्रशर उद्योग कई समस्याओं से जूझ रहा है। व्यवसायी विभागीय मापदंडों को पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं, पर इसके लिए समय चाहिए। कई क्रशर इकाइयों के विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं जिससे इस उद्योग की बंदी की आशंका उत्पन्न हो रही है। इसमें जिला प्रशासन को लचीला रुख अपनाने की जरूरत है। उन्होंने सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए समय देने की मांग की ताकि क्रशर उद्योग चलता रहे और लोगों को रोजगार के लिए पलायन नहीं करना पड़े। उन्होंने यह भी कहा कि इस इलाके से बड़ी संख्या में युवा रोजगार के लिए पलायन करते हैं और अगर यह उद्योग भी बंद हो गया तो रोजी रोजगार की बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी। इसपर उपायुक्त श्री रंजन ने जिला प्रशासन की ओर से सकारात्मक रुख अपनाने का भरोसा दिया और कहा कि सभी इकाइयां वांछित कागजातों की प्रक्रिया पूरी करें। ज्ञात हो कि जिले में कई क्रशर इकाईयों के बिजली कनेक्शन काटे जाने के कारण इस व्यवसाय से जुड़े लोगों में त्राहिमाम की स्थिति है। जिप प्राधान के साथ क्रशर उद्योग से जुड़े लोगों में उमेश राणा, सुशील मेहता, रामानंद मेहता, विकास मेहता, मुकेश मेहता, विजय सिंह, रंजीत विश्वकर्मा, विनोद प्रसाद, अजीत साव, पिंटू मेहता, प्रदीप मेहता, गोविंद मेहता, मुकेश मेहता, विवेक मेहता, संतोष यादव, कमल जैन, सुधीर राम, संजय मेहता, तरुण यादव, मनोज विश्वकर्मा, मनीष जैन, जीतू पंडित, उमेश यादव, रवि मोदी, संतोष मोदी, राजेश यादव, पप्पू मियां, पप्पू पंडित, दिनेश मोदी आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse