कोडरमा उपायुक्त ने की जनहित वाली योजनाएं चुनने की अपील

 

टीम एबीएन, कोडरमा। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यकारिणी समिति का बैठक किया गया। वित्तीय वर्ष 2021-22 में जिला योजना अनाबद्ध निधि अंतर्गत प्राप्त आवंटन से नई योजनाओं का स्वीकृत कर का क्रियान्वयन किया जाना है। ये योजनाएं जो मिसिंग गैप की छोटी-छोटी अत्यावश्यक योजनाएं और किसी भी योजना का संपूरक एवं अनुपरक भाग अथवा वृहत सामाजिक आवश्यकता को पूण वाले जनउपयोगी स्वरूप का हो, विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सर्वप्रथम पूर्व के बैठक में लिये गये निर्णय पर कार्यवाही की समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने समीक्षा के क्रम में अपूर्ण योजनाओं पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि अगले दस दिनों के अंदर लंबित योजनाओं को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इसके अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा नई योजनाओं के चयन को लेकर समीक्षा किया गया। उपायुक्त ने कहा कि आमजनों को हित में ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के आधार पर योजना का चयन करें। उन्होंने कहा कि जिन प्रखंडों में योजना का चयन किया गया है, उन योजनाओं का प्रखंड विकास पदाधिकारी स्थल निरीक्षण करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में उप विकास आयुक्त श्री लोकेश मिश्रा, जिला योजना पदाधिकारी खोपलाल राम, विभिन्न विभागों के कार्यपालक अभियंता व अन्य मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse