एबीएन सेंट्रल डेस्क। चंपावत जनपद में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां बीते देर रात एक मैक्स वाहन खाई में गिर गया। हादसे में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि ये हादसा सूखीढांग-डांडामीनार रोड पर हुआ। बताया जा रहा है कि मैक्स वाहन (यूके 04 टीए 4712) में सवार सभी लोग टनकपुर के पंचमुखी धर्मशाला में ककनई निवासी लक्ष्मण सिंह के पुत्र मनोज सिंह की शादी में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे। रात 3 बजकर 20 मिनट के आसपास मैक्स वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। अधिकांश मृतक लक्ष्मण सिंह के सगे संबंधी बताए जा रहे हैं। सूचना के बाद पुलिस व रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल चंपावत में भर्ती कराया गया है। चंपावत रोड एक्सिडेंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख और परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर की। प्रधानमंत्री कार्यालय से किए गए एक ट्वीट में लिखा गया, स्थानीय प्रशासन रेस्क्यू में लगा हुआ है। 10 से ज्यादा शवों को खाई से बाहर निकाला गया है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। यहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। घायलों में चालक की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। कुछ घंटे पहले जो लोग शादी समारोह की खुशियों में शामिल थे, हादसे ने उनकी जान ले ली। 10 से ज्यादा बारातियों की मौत से शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं। जहां कुछ समय पहले शहनाई बज रही थी, वहीं रोने-सिसकने की आवाजें आ रही हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse