टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले काफी कम हो गए हैं। सोमवार, 21 फरवरी को 32,267 सैंपल की जांच में 49 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 95 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए हैं। राज्य के 12 जिलों में कोई नया कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। अब, झारखंड में एक्टिव केस की संख्या घटकर 644 पर पहुंच गई है। राज्य के 12 जिलों में मिले नए संक्रमित : राज्य में सोमवार 21 फरवरी को 24 में से 12 जिलों में कोरोना के नए केस मिले हैं। दुमका, गढ़वा, गुमला, गिरिडीह, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, पाकुड़, पलामू, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा ऐसे 12 जिले हैं, जहां कोई नया केस कोरोना का नहीं मिला है। 21 फरवरी 2022 को जहां-जहां नए केस मिले हैं उसमें सबसे ज्यादा यानी 16 नए केस रांची में मिले हैं। उसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 10 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है। 21 फरवरी 2022 को किस जिले में कितने नए केस मिले: स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को रांची में 16, पूर्वी सिंहभूम में 10, कोडरमा में 5, बोकारो में 4, चतरा, लातेहार और लोहरदगा में 3-3, देवघर, धनबाद, जामताड़ा, रामगढ़ और साहिबगंज में 1-1 नए केस कोरोना के मिले हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse